आज के समय में मोबाइल, सोशल मीडिया और वीडियो की वजह से हमारा दिमाग ज़्यादातर सिर्फ स्क्रॉल करने का आदी हो गया है। हम कम ही ऐसा कुछ करते हैं जिससे सच में दिमाग की एक्सरसाइज हो। लेकिन पहेलियाँ (Paheli) एक ऐसा तरीका हैं, जो न सिर्फ हमें सोचने पर मजबूर करती हैं बल्कि हमारी thinking power, logic और observation को भी मजबूत बनाती हैं।
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको 5 ऐसी पहेलियाँ के बारे में बताऊंगा जिसमें से एक है ” वे कौन सी चीज है जो सबकी होती है लेकिन इस्तेमाल कोई और करता है?” जो Interesting और दिमाग घुमा देने वाली पहेलियाँ होगी जिससे बच्चे, युवाओं और बड़े सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देंगी।
Paheli 1 . ऐसी कौन सी चीज है जो जितना सुखाओ उतना गीला होती है?
यदि आप इस पहेली को पहली बार सुनों गे की ऐसी कौन सी चीज है जो जितना सुखाओ उतना गीला होती है? तो आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे जब कोई यह पहेली सुनता है, तो उसे लगता है कि सवाल ही गलत है। क्योंकि आमतौर पर किसी चीज को सुखाने का मतलब होता है उसे सूखा करना। लेकिन यहाँ तो कहा जा रहा है कि “जितना सुखाओ, उतना गीला हो जाता है।”
लोग इस पर काफी देर तक सोचते रहते हैं। कुछ लोग कपड़ा कहते हैं, कुछ स्पंज, तो कुछ कोई और चीज। लेकिन सही जवाब सुनकर सबको हँसी आ जाती है।
उत्तर: तौलिया
तौलिया का काम ही होता है गीले शरीर या गीली चीज को पोंछना। जैसे-जैसे आप उससे शरीर सुखाते जाते हैं, वैसे-वैसे तौलिया खुद गीला होता जाता है। यानी आप जितना ज्यादा “सुखाने” का काम करेंगे, तौलिया उतना ही ज्यादा गीला होता जाएगा।
Paheli 2. वो क्या है जो पानी में गिरकर भी नहीं भीगता?
यह पहेली सुनने में बहुत ही अजीब लगती है। क्योंकि हम जानते हैं कि पानी में गिरने पर तो पत्थर, लकड़ी, कपड़ा – सब कुछ भीग जाता है। फिर ऐसा क्या हो सकता है जो पानी में गिरकर भी न भीगे? यही तो आपके दिमाग की सोचने की शक्ति को विकसित करेगा लोग इसके जवाब में हवा, रोशनी, आग जैसी कई चीजें सोचते हैं।
उत्तर: परछाई (Shadow)
परछाई असल में कोई चीज नहीं होती, बल्कि वह सिर्फ किसी चीज की छवि होती है। अगर आपकी परछाई पानी में दिखाई दे रही है, तो असल में पानी में कुछ गिर ही नहीं रहा। इसलिए परछाई कभी भी नहीं भीगती।
Paheli 3. वे कौन सी चीज है जो सबकी, होती है लेकिन इस्तेमाल कोई और करता बताओ क्या ?
यह पहेली सुनकर ज्यादातर लोग सोच में पड़ जाते हैं। क्योंकि अगर कोई चीज हमारी है, तो उसका इस्तेमाल भी तो हमें ही करना चाहिए। फिर यह कैसे हो सकता है कि चीज हमारी हो और इस्तेमाल कोई और करे?
उत्तर: नाम (Name)
आपका नाम आपका होता है, आपकी पहचान होता है। लेकिन सोचिए – आप खुद दिन में कितनी बार अपना नाम बोलते हैं? ज़्यादातर तो दूसरे लोग ही आपको आपके नाम से बुलाते हैं। यानी नाम आपका है, लेकिन उसका इस्तेमाल ज़्यादातर दूसरे लोग करते हैं।
Paheli 4. वो क्या है जो बिना मुँह के बोलती है?
आप भी यह पहेली सुनकर आपके मन में अलग प्रकार के विचार thinking आ रहा होगा की ऐसा क्या हैं। जो बोलने के लिए तो मुँह होना जरूरी होता है। फिर यह कैसे हो सकता है कि कोई चीज बिना मुँह के बोले?
उत्तर: गूंज (Echo)
जब हम किसी पहाड़, सुरंग या खाली कमरे में जोर से आवाज़ लगाते हैं, तो वही आवाज़ टकराकर वापस हमें सुनाई देती है। इसे ही गूंज या Echo कहते हैं। गूंज का खुद का कोई मुँह नहीं होता, फिर भी वह “बोलती हुई” सुनाई देती है।
Paheli 5. वो क्या है जो हमेशा आता है लेकिन कभी पहुँचता नहीं?
यह पहेली सुनकर आप जानने के इच्छुक जरूर होगें की ऐसी कौन सी चीज हो सकती है। क्योंकि हम अक्सर कहते हैं – “कल ये करेंगे”, “कल वो करेंगे”। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह “कल” आखिर होता क्या है?
उत्तर: कल
कल हमेशा आने वाला होता है। लेकिन जैसे ही कल आता है, वह आज बन जाता है। और फिर एक नया कल पैदा हो जाता है। इस तरह “कल” कभी भी सच में पहुँचता ही नहीं, वह हमेशा आने वाला ही रहता है।
पहेलियाँ क्यों जरूरी हैं?
आज के समय अक्सर सभी लोगों के पास मोबाइल फोन होगा जो दिन भर फोन चलाते रहते है। कोई रील देख रहा है तो कोई इससे आफिस का कार्य देख रहा हैं जिससे उसके दिमाग पर प प्रेशर पड़ता हैं उनकी सोचने की क्षमता कमजोर हो जाती है। लेकिन पहेली के माध्यम से दिमाग तेज होता है ,सोचने की नई आदत बनती है , बच्चों की learning power बढ़ती है जिससे memory और logic strong होता है।
आशा करता दोस्तों की आप इस पहेली के माध्यम से कुछ नया जरूर सीखने को मिला होगा जिससे आपकी सोचने की शक्ति बढ़ी होगी इसी प्रकार की नई-नई पहेली या ज्ञान अर्जित करने के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर जरुर विजिट करिए धन्यबाद