Paheli in Hindi: वो कौन है जो सुबह चार पैर, दोपहर दो पैर और शाम को तीन पैर से चलता है ?

कभी-कभी कुछ पहेलियाँ ऐसी होती हैं जो सुनने में बहुत साधारण लगती हैं, लेकिन उनका मतलब समझते ही दिमाग खुल-सा जाता है। ऐसी ही एक और intersting और दिमाग को घुमा देनी वाली पहेली के बारे में आज बात करते है। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सोचने पर मजबूर कर देंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ये पहेली कुछ इस प्रकार हैं “वो कौन है जो सुबह चार पैर, दोपहर दो पैर और शाम को तीन पैर से चलता है?”आप इस पहेली को सुनकर आप के मन में अनेक प्रकार के विचार प्रकट हो रहे है। जिससे आपके दिमाग की Exercises और आपकी Thinking शक्ति बढ़ता है।

पहली बार जब कोई यह सवाल सुनता है, तो वह जानवरों के बारे में सोचने लगता है। कोई कहता है कुत्ता होगा, कोई सोचता है कि शायद कोई अजीब-सा जीव है। लेकिन इस पहेली का जवाब किसी जानवर से नहीं, यदि आप भी उत्सुक और आपके मन में इस पहेली का उत्तर जानने के लिए जिज्ञासु है। तो चलो बता दे

इस पहेली (Paheli)का सही जवाब क्या है?

इस पहेली का सही और सबसे सटीक जवाब है

उत्तर -मनुष्य (इंसान)

अब आपके मन में ये प्रश्न जरूर उठ रहा होगा भला इंसान कैसे सुबह चार पैर, दोपहर दो पैर और शाम को तीन पैर से चलता है?इसका जवाब सीधा नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक (symbolic) है। चलो तो अब हम डिटेल्स से इस उलझाने वाली पहेली के बारे में जानते है।

इसे भी पढ़े –वे कौन सी चीज है जो सबकी होती है लेकिन इस्तेमाल कोई और करता बताओ क्या ?

सुबह का मतलब – बचपन

सबसे पहले आपको बता दूं की सुबह का मतलब दिन की सुबह से नहीं, बल्कि इंसान की ज़िंदगी की शुरुआत यानी बचपन से है।जब बच्चा छोटा होता है, तो वह चल नहीं पाता। वह हाथ और पैरों के सहारे रेंगता है, यानी चार पैर से चलता है।

दोपहर का मतलब – जवानी

दोपहर का मतलब है इंसान की ज़िंदगी का वे समय अगर चाहे अपने आप को दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास से अपने आप को बदल सकता हैं। सबसे मजबूत और सक्रिय समय—युवा अवस्था। इस उम्र में इंसान सीधे खड़े होकर सिर्फ दो पैरों पर चलता है।

शाम का मतलब – बुढ़ापा

शाम का मतलब है जीवन की अंतिम अवस्था यानी बुढ़ापा।इस उम्र में शरीर कमजोर हो जाता है और कई बार इंसान को छड़ी (stick) का सहारा लेना पड़ता है।

दो पैर + एक छड़ी = तीन पैर

इस पहेली की महत्वपूर्ण बातें –

इस पहेली की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि यह सिर्फ दिमागी खेल नहीं है, बल्कि पूरे इंसानी जीवन का सच बहुत ही सरल शब्दों में बताया गया है बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर, सिर्फ एक सवाल में छुपा हुआ है।

क्यों आज भी यह पहेली इतनी मशहूर है?

आज के समय में अधिकतर लोगों के पास मोबाइल है जिससे वे सुबह उठने से लेकर रात सोने तक स्क्रीन स्क्रॉल करते रहते हैं। जिससे उनके मानसिक तनाव उत्पन्न होता हैं। अब आपको बता दूं की इस पहेली से आपके मन में अनेक विचार आयेंगे ।

  • यह पहेली सोचने पर मजबूर करती है
  • इसमें ज्ञान भी है और जीवन का दर्शन भी
  • हर उम्र का इंसान इससे खुद को जोड़ सकता है

निष्कर्ष (Conclusion) –

“वो कौन है जो सुबह चार पैर, दोपहर दो पैर और शाम को तीन पैर से चलता है?”इस सवाल का जवाब इंसान है, लेकिन ये उत्तर जानने तक ही सीमित नही है। यह हमें यह भी सिखाता है कि जीवन बदलता रहता है। आज जो मजबूत है, वह कल कमजोर भी हो सकता है—इसलिए हर अवस्था की कद्र करनी चाहिए।

अगर आपको ऐसी ही रोचक पहेलियाँ, ज्ञानवर्धक सवाल और दिलचस्प तथ्य पसंद हैं, तो आप इस वेबसाइट पर डेली विजिट visit करते रहे इस वेबसाइट के माध्यम से डेली नई नई पहेलियां , G.k और अपने जीवन को बदलने के लिए नए नए सुविचार जैसे लेख लिखे जायेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment